Update by-kamal kumar mahto कटिहार/बलरामपुर:- बलरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आदमपुर पोस्ट अझरेल गांव के एक बच्चे गायब हैं। गायब बच्चा तस्लीम रेज़ा पिता गुलाम मुस्तफा उम्र 10 वर्ष है। बच्चों की गुमशुदगी के कारण पूरे गांव में तहलका मचा हुआ है। परिजनो ने बताया की बारसोई के एक निजी विद्यालय स्टार पब्लिक स्कूल क्लास 3 का छात्र तस्लीम रेज़ा गुरुवार को सुबह चार बजे हॉस्टल से गायब हो गया। हालांकि परिजनों के मुताबिक बच्चे को गुरुवार को सुबह के तीन-चार बजे के बीच गायब हो गया। पर घरवालों द्वारा छानबीन की जा रही है परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है कल सुबह चार बजे गायब हुए बच्चो के परिजन थाना बलरामपुर, बारसोई और बलिया बेलौन पहुँच कर बच्चों के गुमशुदगी की सूचना दी इस सम्बन्ध में बलरामपुर थानाध्यक्ष ने बच्चो के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाने द्वारा टीम गठित कर उचित दिशानिर्देश देकर खोजबीन कि जा रही है। बच्चे के मामा रियाज (चंधहर पंचायत समिति ) ने बताया कि ...
सालमारी इंडोनेशिया में संपन्न हुए जी 20 देशों के सम्मेलन में अगले वर्ष हेतु भारत को 1 दिसंबर 2022 से 1 साल के लिए अध्यक्षता प्रदान की गई इसी उपलक्ष में भारत द्वारा जारी जी-20 के लोगो(चिन्ह ) को विमोचन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सालमारी नगर इकाई द्वारा रामदेव शारदा महाविद्यालय परिसर में किया गया राममदेव शारदा महाविद्यालय के प्रिंसिपल प्रभुकांत झा एवं अभाविप सालमारी नगर मंत्री रोहित कुमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अध्यक्षता को स्वीकार करते हुए विश्व में वैश्विक संकट रूस -यूक्रेन को लेकर अपनी बातों को रखा तथा खाद संकट ऊर्जा संकट पर्यावरण स्थिति को लेकर 1 वर्ष का एजेंडा भी तय किया गया इस मौके पर आजमनगर प्रखंड संयोजक रणवीर कुमार ने कहा कि जी-20 विकसित देशों का प्रतिनिधित्व भारत द्वारा किया गया इस मौके पर छात्र नेता रोहित कुमार, आजमनगर प्रखंड संयोजक रणवीर कुमार, सह प्रखंड संयोजक मनोज पोद्दार, कॉलेज अध्यक्ष उदय कुमार सिंह, अजय कुमार, वासुदेव सिंह ,अरविंद कुमार सिंह ,रोहित दास मनोज सर आदि उपस्थित थे
Katihar Gangwar: 'जहां मोहन ठाकुर ने दी है 20 विकेट गिराने की धमकी तो वहीं पप्पू यादव ने दिया है मारने या मरने का चैलेंज. बिहार में दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी की घटना, 6 लोगों की हुई मौत इन दिनों बिहार के कटिहार जिला चर्चा का विषय बना हुआ है और ये चर्चा यहां पर ही नरसंहार को लेकर है. दरअसल, गंगा नदी के दियारा इलाका में दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई थी. वहीं इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की खबर है जिसके बाद अब पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है. जानिए क्या है मामला इस घटना को लेकर जानकारी है कि 2 दिसंबर को भी गंगा नदी के बकिया दियारा इलाका क्षेत्र में किसी जमीन के विवाद में दो गुटों के बीच घंटों गोलीबारी की घटना हुई थी. इसमें लगभग पांच से छह लोगों की मौत हुई थी. इसके अलावा छह से सात लोगों की घायल होने का बात सामने आई थी. हालांकि पुलिस इतने मौतों की पुष्टी नहीं की थी. पुलिस ने जिस शव को बरामद किया है वह सुनील यादव गिरोह के अरविंद यादव का बताया जा रहा है. इसकी मौत की पुष्टि एसपी जितेंद्र कुमार ने किया था. लड़ाई को लेकर होती है गोलीबारी कटिहार के बर...