मधेपुरा SP का मोबाइल कॉलगर्ल सप्लायर के पास से मिला:सहरसा में पकड़ी गई महिला; कहा-रुपए कम देने पर लड़की ने फोन चुराया

मधेपुरा SP का मोबाइल लड़कियां सप्लाई करने वाली महिला के पास मिला है। महिला का कहना है कि मधेपुरा में कई पुलिस अधिकारियों को लड़कियों की सप्लाई करती रही है। उसे सहरसा में पकड़ा गया और वहीं डीआईजी ऑफिस में पूछताछ की गई। इसी पूछताछ का वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला ने दावा किया है कि मधेपुरा सदर अस्पताल के सामने डीएसपी मुख्यालय के आवास पर उसने एक लड़की को भेजा था। जब साहब ने रुपए कम दिए तो उसी लड़की ने मधेपुरा SP का मोबाइल चोरी किया और उसे दे दिया।
                   क्या है पूरी कहानी
बताया जा रहा है कि मधेपुरा एसपी राजेश कुमार 25 से 31 अगस्त तक छुट्टी पर गए थे। इसके बाद मुख्यालय डीएसपी अमरकांत चौबे को एसपी का चार्ज मिला था। इसी बीच साहब के द्वारा एक कॉलगर्ल को अपने आवास पर बुलाया गया था। रुपए नहीं मिलने से वह तकिये के नीचे रखा मोबाइल ही लेकर चली गई। इसी बीच डीआईजी शिवदीप लांडे के द्वारा कॉल करने पर उनका मोबाइल स्विच ऑफ बताया। उसके बाद एसपी का मोबाइल डीआईजी की सर्विलांस पर आ गया। मोबाइल का लोकेशन सहरसा में देख डीआईजी भी सकते में आ गए। इसके बाद कार्रवाई करते हुए सहरसा से मोबाइल बरामद किया गया और महिला को भी पूछताछ के लिए लाया गया।

महिला का दावा है कि वह और भी पुलिस अधिकारियों को लड़कियों की सप्लाई करती रही है। वह यहां चार बार लड़की भेज चुकी है। रेट का खुलासा करते हुए उसने कहा कि 300 रुपए प्रति घंटे के दर पर वह साहब के यहां लड़की भेजती थी। अधिक देर रखने पर 500 रुपए देने की बात की थी। लेकिन कई बार काम करने के बाद भी पैसा नहीं दिए जाने के कारण लड़की ने मोबाइल चुरा लिया।महिला ने बताया कि पहले हमें कॉल आता था तो हम लड़कियों को पहुंचाते थे। अब हम ये सब छोड़ दिए हैं। अब इस वीडियो के सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

हालांकि, अब इस वीडियो के बारे में पुलिस का कोई अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहा है। इस संबंध में DSP का पक्ष जानने के लिए उन्हें फोन किया गया लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया। वहीं मधेपुरा एसपी राजेश कुमार का कहना है कि वे छुट्टी से वापस आए हैं, उन्हें इस बारे में अभी कुछ पता नहीं है।

Popular posts from this blog

एकतरफा मुकाबले में किशनगंज स्ट्राइकर क्रिकेट क्लब विजयी।

कॉलेज में किया गया जी -20 के लोगो का विमोचन

पुलिस सप्ताह की शुरुआत की गई है ।